आज (शुक्रवार) से शुरू हो रही डब्ल्यूपीएल से पहले आरसीबी की कप्तान स्मृति मांधना ने कहा है, "आरसीबी फैन्स की संख्या इतनी ज़्यादा है कि उनकी तारीफ और आलोचना अन्य टीमों के मुकाबले ज़्यादा होती है।" उन्होंने कहा, "हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है।" गौरतलब है कि डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में आरसीबी की भिड़ंत गुजरात जायंट्स से होगी।