आरजेडी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले बुधवार को 10 और नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। इनमें एक सिटिंग विधायक फतेह बहादुर सिंह, 2 पूर्व विधायक और एक महिला नेता भी शामिल हैं। इससे पहले आरजेडी ने सोमवार को 27 नेताओं को 6 सालों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।