पूर्णिया (बिहार) में जेडीयू के नेता रेहान फैज़ल ने आरजेडी के एक विधायक के समर्थकों पर उनका अपहरण कर विधायक के आवास पर ले जाने और वहां उनकी पिटाई करने व पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, पीड़ित के एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी उनपर चाकू से वार करने वाले थे।