आरआर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में एमआई को हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही पीबीकेएस और केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। आरआर बुधवार को एलिमिनेटर में एसआरएच से भिड़ेगी जबकि आरसीबी मंगलवार को क्वॉलिफायर 1 में जीटी के खिलाफ उतरेगी।