रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी यूजी का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा के दूसरे चरण के लिए 51,979 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर के बीच आयोजित हुई थी।