RSS की तारीफ वाले बयान के बीच थरूर का दिग्विजय को समर्थन, कहा- चाहता हूं मज़बूत हो संगठन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस-बीजेपी की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करने वाले बयान को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी नेता दिग्विजय सिंह का साथ दिया। उन्होंने कहा, "मैं भी चाहता हूं कि संगठन (कांग्रेस) मज़बूत हो...हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए।" दरअसल, दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर बीजेपी-आरएसएस की तारीफ की थी।