RSS ने कॉकरोच जनता पार्टी पर दी पहली प्रतिक्रिया, किया 'भारतीय लोकतंत्र' का ज़िक्र
कॉकरोच जनता पार्टी पर आरएसएस की पहली प्रतिक्रिया आई है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इतना मज़बूत है कि वह हर तरह की आवाज़ और विचारों को समायोजित कर सकता है। उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्वतंत्र मीडिया और मज़बूत संस्थाओं के कारण ऐसे विचारों को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माना जाना चाहिए।"