देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9 गुना से अधिक बढ़ गया लेकिन इसके बावजूद यह उम्मीद से कम ही रहा। दरअसल, सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में अनुमान के मुताबिक, सालाना आधार पर सेल का मुनाफा 14 गुना से अधिक बढ़ने की उम्मीद थी।