सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से ₹1.18 लाख करोड़ बढ़ा जिसमें एसबीआई सबसे अधिक लाभ में रही। एसबीआई का मार्केट ₹35,953.25 करोड़ बढ़कर ₹7,95,910 करोड़ हो गया। वहीं, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को लाभ हुआ है।