साइबर ठगों के हौसले बुलंद! 2026 में भारतीयों से लूटे ₹800 करोड़
देश में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने 2026 में अब तक भारतीयों से करीब ₹800 करोड़ ठग लिए हैं। ठग पुलिस, CBI और दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं और पैसे ऐंठते हैं। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप और दूसरी डिजिटल कंपनियों से ठगी रोकने के उपायों पर जवाब मांगा है।