SC ने केजरीवाल को ज़मानत देकर बीजेपी की 'शराब घोटाला' कहानी का अंत कर दिया: सिसोदिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद 'आप' के नेता मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "बीजेपी वालों ने 'शराब घोटाला' नाम की मनोहर कहानी लिखी थी, सुप्रीम कोर्ट ने उस कहानी पर फुल स्टॉप लगा दिया। वो कहानी अब खत्म हो गई है।"