सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 'पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991' को चुनौती देने वाली एक नई याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "यह वही याचिका है। बार-बार याचिकाएं दाखिल करना बंद करें।" याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी यह याचिका बाकी याचिकाओं से अलग है। कोर्ट ने 17 फरवरी को ऐसी 7 याचिकाओं पर सुनवाई टाली दी थी।