SC में उठा हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने का मुद्दा, CJI सूर्यकांत का आदेश देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदी को आधिकारिक भाषा घोषित करने और इसके लिए सरकार को आयोग गठन करने का निर्देश देने की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया है। CJI सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि भाषा सुधार प्रशासनिक स्तर पर होते हैं, कोर्ट के आदेशों से नहीं। बकौल कोर्ट, इसके लिए संवैधानिक संशोधन ज़रूरी होगा।