SEBI ने नियमों के उल्लंघन को लेकर मोतीलाल ओसवाल पर लगाया ₹7 लाख का जुर्माना
भारतीय बाज़ार नियामक सेबी ने मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड पर नियमों का उल्लंघन करने को लेकर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कंपनी को 45 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। सेबी ने जांच में पाया कि कंपनी ने 30 दिन की अवधि के अंदर 26 शिकायतों का समाधान नहीं किया है।