inshorts

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में ग्रेड A व B के 68 पदों पर भर्ती, 11 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B ऑफिसर के 68 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें असिस्टेंट मैनेजर के 63 और मैनेजर के 5 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।