SBI PO इंटरव्यू का इंतजार खत्म, कॉल लेटर जारी; 1 दिसंबर से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के ज़रिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फेज-3 इंटरव्यू प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। कॉल लेटर 7 दिसंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
read more at Timesnowhindi


