SoftBank ने Lenskart में बेची ₹1,896 करोड़ की हिस्सेदारी
SoftBank ने ओपन मार्केट ब्लॉक डील के ज़रिए Lenskart Solutions की 1.56% हिस्सेदारी ₹1,896 करोड़ में बेच दी है। यह सौदा ₹697.15 प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ जिससे SoftBank की हिस्सेदारी घटकर 5.71% रह गई। गौरतलब है, इस डील में अमेरिका की निवेश बैंकिंग फर्म Goldman Sachs ₹640 करोड़ के शेयर खरीदकर सबसे बड़ी खरीदार बनकर उभरी है।