यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर गतिरोध है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सपा कांग्रेस को ऐसी सीटें देना चाहती है, जहां जीतना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है तो बड़ा दिल दिखाएं। मसूद ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा जारी रही तो बैठकों का मतलब नहीं रहेगा।