SRH इकलौती ऐसी टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलने के बाद जीता है IPL का खिताब
आईपीएल के इतिहास में केवल सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ऐसी टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलने के बाद ट्रॉफी जीती है। एसआरएच ने आईपीएल-2016 के एलिमिनेटर में केकेआर को हराने के बाद क्वॉलिफायर-2 में गुजरात लायंस को 4 विकेट से मात दी थी। इसके बाद फाइनल में एसआरएच ने आरसीबी को 8 रनों से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।