विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कंपनियों को BS7 उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए नई तकनीक पर बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। इससे डीज़ल वाहनों की कीमत ₹30,000-1 लाख तक बढ़ सकती है और सबसे ज़्यादा असर ₹10-20 लाख वाली SUVs पर पड़ सकता है। ग्राहक हाइब्रिड, बेस मॉडल EV और CNG की ओर आकर्षित हो सकते है।