T20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विराट ने केकेआर के खिलाफ मैच में 78वां रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया। गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल (14,562 रन) के नाम है।