टाटा के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टाटा क्लिक का पटरी पर लौटा बिजनेस, घाटे में आई 19% की कमी
वित्त वर्ष 2026 में टाटा के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Tata Cliq का बिजनेस पटरी पर लौटा है और कंपनी का नेट लॉस 19% घटकर ₹253 करोड़ रह गया, जो लगातार तीसरे साल कमी है। इस दौरान ऑपरेशन से रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹354 करोड़ हुआ जबकि Tata Cliq Fashion में 7% और Tata Cliq Luxury में 26% की ग्रोथ दर्ज हुई।