TMC में फूट की अटकलें तेज़, निलंबित नेताओं को मिला कई TMC विधायकों का समर्थन
टीएमसी द्वारा 2 विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद कई टीएमसी विधायकों द्वारा बागी नेताओं का समर्थन करने की खबरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विधायकों का एक समूह शीर्ष नेतृत्व को बिना बताए बैठकें कर रहा है जिससे टीएमसी में फूट पड़ने और ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी के बिना नई टीएमसी बनने की अटकलें तेज़ हो गई हैं।