ममता की रैली में जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर अंडों और पत्थरों से हुआ हमला
पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर पत्थर और अंडे फेंके गए हैं। वह ममता बनर्जी की रैली में जा रहे थे। हमलावरों ने इस दौरान घोष के लिए 'गो बैक' के नारे लगाए। ममता की टीएमसी ने इसे बीजेपी की साज़िश बताया। घोष ने पुलिस शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।