TMC सांसद कल्याण बनर्जी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, ठगों ने ₹56 लाख का लगाया चूना

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा ₹56 लाख निकाले जाने का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके पैन-कार्ड और आधार-कार्ड के नकली दस्तावेज तैयार कर उनके खाते की केवाईसी अपडेट की और मोबाइल नंबर बदलकर इंटरनेट बैंकिंग से रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की। मामले में साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई गई है।