टीएमसी सांसद व ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को दिल्ली में 'आप' के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी के समर्थन में जनसभा की और कहा, "यहां साफ दिख रहा है कि आतिशी जी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में केजरीवाल जी के काम की चर्चा हो रही है।"