अभिनेत्री रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' 4-वर्षों में पहली बार टीआरपी (टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट) में दूसरे स्थान पर फिसल गया है। टीआरपी चार्ट में अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप पर है। अनुपमा के पूर्व कास्ट मेंबर सुधांशु पांडे ने कहा, "मुझे लगता है कि यह ठीक है...क्योंकि किसी भी शो के लगातार टॉप पर बने रहना अमानवीय है।"