तमिलनाडु के कोलाथुर से TVK विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 9 सितंबर से सांस संबंधी बीमारी के कारण चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती थे। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया था। वीएस बाबू ने राजनीतिक करियर की शुरुआत DMK से की थी।