TVS मोटर का मुनाफा 37% बढ़कर ₹906 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी उछला
टीवीएस मोटर का मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹906 करोड़ रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹663 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 29% बढ़कर ₹11,905 करोड़ पर पहुंचा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 40% बढ़कर ₹1,508 करोड़ रहा और ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 12.7% पर पहुंचा।