Flydubai विमान घटना को UAE ने बताया 'आतंकी कृत्य', कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहाना की
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश ने Flydubai उड़ान पर हमले को 'आतंकवादी घटना' बताया है। गर्गश ने कहा, "Flydubai के पायलट तारीफ के हकदार हैं...एक खतरनाक आतंकवादी घटना और संभावित बड़ी दुर्घटना का सामना करते हुए उन्होंने साहस और ज़िम्मेदारी का असली उदाहरण पेश किया।" गौरतलब है कि जांच UAE को सौंपी गई है।