UAE में भारत की शहज़ादी खान को दी गई फांसी, 4 माह के बच्चे की हत्या के लिए पाई गई थी दोषी
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि यूएई में केयरटेकर की नौकरी करते हुए 4 माह के बच्चे की हत्या करने की दोषी पाई गई भारत की शहज़ादी खान को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई। दरअसल, खान के पिता ने उसकी कानूनी स्थिति जानने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।