वैज्ञानिकों ने पाया है कि UBC 63 एक नहीं, बल्कि 2 अलग स्टार क्लस्टर (तारा समूह), UBC 63A और UBC 63B हैं। ESA के गाइया मिशन डेटा से खुलासा हुआ कि UBC 63A की उम्र 2.1 करोड़ साल और UBC 63B की 56.2 करोड़ साल है। दोनों अब गुरुत्वाकर्षण से नहीं बंधे हैं और एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं।