UGC नियमों पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, यूपी में BJP पार्षद पर FIR
यूपी के प्रयागराज में बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में कार्यकर्ता रोहित तिवारी ने UGC नियमों पर सवाल उठा दिए। आरोप है कि सवाल पूछने के दौरान बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। रोहित की शिकायत पर विनय के खिलाफ दारागंज थाने में FIR दर्ज हुई है।