UGC के नए नियमों पर राजा भैया का बड़ा बयान, बोले- लागू नहीं होंगे, हमने कह दिया तो कह दिया

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये नियम लागू नहीं होंगे और जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इतना भरोसा कैसे है, तो उन्होंने जवाब दिया, "हमने कह दिया तो...कह दिया।" उन्होंने हिंदुओं से राजनीतिक दलों से ऊपर धर्म को प्राथमिकता देने की अपील की।