सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल के पीएम बालेन शाह ने UNGA में दी स्पीच?
नेपाल के पीएम बालेन शाह ने UNGA में भाषण देते हुए भारत-चीन-नेपाल के नेतृत्व में 'हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएंस मैकेनिज्म' बनाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान वह सिग्नेचर लुक काले चश्मे और नेपाली टोपी में दिखे। बकौल रिपोर्ट, शाह के ऑफिस ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें तेज़ रोशनी से आंखों के बचाव के लिए यह चश्मा पहनने को कहा है।