inshorts

UNSC में भारत ने उठाई खाद्य असुरक्षा की चिंता, किया बंगाल के अकाल का ज़िक्र

भारत ने UNSC में यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ती खाद्य असुरक्षा पर चिंता जताते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने 1943 के बंगाल अकाल का हवाला देते हुए कहा कि संघर्ष की कीमत सबको बराबर नहीं चुकानी पड़ती। उन्होंने कहा कि संघर्ष से विकासशील देशों को सबसे अधिक नुकसान होता है।