एक-दूसरे को चुनौती भी दे रहे और गठबंधन भी कर रहे, हास्यास्पद है: सपा-कांग्रेस पर अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि एनडीए का लक्ष्य यूपी विधानसभा चुनाव-2027 में रिकॉर्ड जीत दर्ज करना है। उन्होंने विपक्ष पर तंज़ कसते हुए कहा, "सपा-कांग्रेस एक-दूसरे के गढ़ में पहुंचकर एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में दोनों का गठबंधन करना हास्यास्पद है।" अनुप्रिया ने बताया कि एनडीए में सीट बंटवारा जातीय समीकरण देखकर तय होगा।