यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के केंद्रों को लेकर UPMSP ने स्पष्ट किया है कि अब दूसरे चरण में परीक्षा केंद्रों की सूची में नए नाम नहीं जोड़े जाएंगे। 21 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस चरण में केवल केंद्रों और परीक्षार्थियों के बीच की दूरी और निर्धारित क्षमता से अधिक आवंटन से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।