inshorts

जौनपुर में यूपी STF का बड़ा ऐक्शन, ₹50,000 का इनामी असलहा तस्कर हुआ गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने जौनपुर के मछलीशहर से ₹50,000 के इनामी अंतरराज्यीय असलहा तस्कर सुनील दुबे उर्फ रफ्तार को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, उसका गैंग मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर बेचता था। आरोपी रीवा जाकर देसी पिस्टल ₹25,000 और तमंचा ₹5,000 में खरीदता था। उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।