inshorts

UP की स्वास्थ्य व्यवस्था BJP सरकार ने की चौपट, नहीं उपलब्ध हैं ज़रूरी सुविधाएं: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा है, "बीजेपी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर दी है।" उन्होंने कहा, "सरकार राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी अस्पतालों में भी मरीज़ों के लिए ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही।" उन्होंने कहा, ''गुणवत्तापूर्ण इलाज के अभाव में मरीज़ निजी अस्पतालों में जाने पर मजबूर हैं।"