पीएम ई-विद्या के पांच शैक्षिक चैनलों के ज़रिए यूपी सरकार बालवाटिका से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध करा रही है। चैनल 173 पर बालवाटिका से दूसरी, 174 पर तीसरी से पांचवीं, 175 पर छठी से आठवीं, 176 पर नौवीं-दसवीं और 177 पर 11वीं-12वीं की पढ़ाई होती है। ये चैनल डीटीएच और यूट्यूब पर उपलब्ध हैं।