inshorts

UP में आज़म खान को जेल से लाने गईं 25 गाड़ियों का पुलिस ने किया ₹73500 का चालान

सीतापुर (यूपी) जेल में बंद सपा नेता आज़म खान को लेने के लिए उनके बेटे गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे थे जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 25 गाड़ियों का ₹73500 का चालान कर दिया। पुलिस ने इन गाड़ियों पर नो पार्किंग के तहत चालान किया। गौरतलब है, ₹3000 का जुर्माना ना भरने के कारण आज़म की रिहाई रुक गई थी।