लखनऊ (यूपी) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि ईदगाह जाते समय उनका काफिला रोका गया था। उन्होंने कहा, "जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका और आधे घंटे के बाद आगे जाने दिया।" अखिलेश ने कहा, "लोग त्योहार ना मना पाएं इसलिए ऐसी बैरिकेडिंग की गई, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। इसको मैं तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं?"