यूपी चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के किया गठबंधन का ऐलान
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गठबंधन का ऐलान किया है। इसे 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने इसकी घोषणा की। ओवैसी ने इसे BJP को सत्ता में आने से रोकने वाला मजबूत विकल्प बताया।