UP में किन नदियों में पाई जाती हैं डॉल्फिन?

देश की नदियों में डॉल्फिन की संख्या को लेकर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डॉल्फिन की अनुमानित संख्या 6,327 है जिसमें उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चंबल, घाघरा, राप्ती और गेरूआ नदी में डॉल्फिन पाई जाती हैं। बकौल रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश में 2,397 डॉल्फिन होने का अनुमान है।