UP में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर खेल रही एक 4 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया और नोंच-नोंचकर उसे मार डाला। कुत्तों के हमले से एक दिन पहले बच्ची का हाथ टूट गया था और उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था जिसके चलते वह खुद को बचा भी नहीं सकी। बच्ची 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।