दिल्ली में रहने वाली एक युवती सोमवार को अपने प्रेमी संग रहने की ज़िद में उसके घर संभल (यूपी) पहुंच गई। बकौल रिपोर्ट्स, युवक के परिजन ने युवती को घर में रखने से इनकार किया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा युवती को समझाकर वापस भेजने पर उसने प्रेमी के घर पहुंचकर हाथ की नस काट ली।