सीतापुर (यूपी) में राघवेंद्र बाजपेयी नामक पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या किए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, "पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है और योगी सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने में व्यस्त है।" उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।