UP में बॉयफ्रेंड से शादी के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, बोली- सोनू से शादी कराओगे, तभी नीचे उतरूंगी
मेरठ (यूपी) में शुक्रवार को बॉयफ्रेंड से शादी की ज़िद को लेकर एक लड़की 70-फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। लड़की ने कहा, "मैं सोनू से प्यार करती हूं...उससे शादी नहीं कराई तो कूदकर जान दे दूंगी।" मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों की मदद से लड़की को नीचे उतारा।