UP में भ्रष्टाचार करने वालों की पीढ़ियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति अपने परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला आखिरी होगा। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचारियों की पीढ़ियां भुगतेंगी। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।" उन्होंने कहा, "सरकार भ्रष्टाचार पर बड़े प्रहार की तैयारी में है।"